बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान इन दिनों अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रख रही हैं. सोहा एक्टर कुणाल खेमू की पत्नी और इनाया की मां हैं. सोहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है.

सोहा अली खान पिछले चार हफ्तों से अपने शरीर को फिट रखने के लिए टफ वर्कआउट कर रही हैं. सोहा ने उसी से रिलेटेड एक वीडियो साझा किया. क्लिप में सोहा अली खान एक रोड को पकड़ कर वर्कआउट करते दिखाई दे रही हैं.

उन्होंने अपने आउटफिट को व्हाइट लेस-अप स्नीकर्स के साथ पेयर किया और अपने बालों को एक बन में बांधा हुआ है. सोहा अली खान ने वीडियो को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, ‘पांचवां हफ्ता और ड्राइव ढूंढें.’

सोहा अली खान शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की छोटी बेटी हैं. सबा अली खान और सैफ अली खान उनके बड़े भाई-बहन हैं. सोहा ने अभिनेता कुणाल खेमू से साल 2015 में शादी की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *