प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर भारतीय जनता किसान मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत किसान, जवान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 71 जवान और 71 किसानों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ बीके गंगवार व प्रदेश के महामंत्री व सांसद सुब्रत पाठक व विशिष्ट अतिथि के रुप में जिले के प्रभारी मुख लाल पाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने की वही कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष राम बाबू कटियार ने किया।
सांसद सुब्रत पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी व योगी के नेतृत्व में किसान और जवानों को लगातार सम्मान दिलाने का काम किया है। जहां केंद्र की सरकार ने जवानों को आधुनिक औजारों से सज्जित कराया है और जिससे वे देश की सुरक्षा पूरी मुस्तैदी से कर सकें।
जिले के प्रभारी मुख लाल पाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार में मोदी के अभी तक के अपने कार्यकाल में लगातार हमारी देश की सीमाओं को और हमारे देश के जवानों को मजबूत करने का काम किया है। उनके लिए आधुनिक युग के औजारों की व्यवस्था की है जिससे वे विपरीत परिस्थितियों में देश की रक्षा कर सकें।
कार्यक्रम में अवधेश राठौर, विनोद गुप्ता, जिला प्रवक्ता शरद मिश्रा एडवोकेट, ठाकुर हरि बकश सिंह, शैलेंद्र द्विवेदी, सौरभ कटियार, शिल्पी भारती, पंकज राजपूत, दिलीप पांडे सहित जवान व किसान उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *