सुबोध पाठक सवंतनगर। संवाददाता

आगरा-कानपुर नेशनल हाइवे-2 पर रात साढ़े 9 बजे मॉडर्न तहसील के सामने एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।


28 वर्षीय अविनाश बघेल उर्फ अंशु पुत्र अशोक बाबू बघेल इटावा में भरथना चौराहे के निकट जन सेवा केंद्र का संचालन करता था। वह अपने पैतृक गांव कठफोरी जिला फिरोजाबाद में एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आया था। जहां से करीब 9 बजे वह वापस इटावा लौट रहा था। जैसे ही वह मॉडर्न तहसील के सामने पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी पल्सर बाइक नंबर यूपी 83 एक्स 6433 में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुदेश कुमार, कांस्टेबल विवेक यादव, नितिन चौधरी व गजराज सिंह ने उसे जिला अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *