तरुण तिवारी बकेवर इटावा ।
श्रीगणेश महोत्सव सेवा समिति सर्राफा बाजार में स्थापित गणेश प्रतिमाका गाजे बाजे के साथ रिमझिम बारिश में भोगनीपुर नहर झाल पुल पर नगर भ्रमण के साथ विसर्ज किया गया।
इस गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा का सर्राफा बाजार से ट्रैक्टर पर लादकर शुभारम्भ हुआ। जो कि स्टेट बैंक होकर बाईपास तिराहे से कालिका मन्दिर होकर सब्जी मंडी से बाजार मातन मुहाल से भोगनीपुर नहर झाल पुल पर पहुंची इस बीच गणपति वप्पा अगले वर्ष तू जल्दी आ के नारे के साथ जमकर लोग थिरके इसके बाद कमेटी के पदाधिकारी बिशाल सोनी,सागर सोनी,प्रशांत सोनी,राघव सोनी, शिवा,आयुष,गोल्डी,हिमांशु,सागर वर्मा,रिषभ सोनी व आचार्य इन्द्रेश द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन किया। इसके बाद बारिश में ही विसर्जन किया गया। इस मौके पर कस्बा के तमाम भक्तों का जनसैलाब महिलाएं साथ रही। वहीं इसके बाद सर्राफा बाजार में भंडारा प्रसाद वितरण किया गया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *