इटावा

उत्तर प्रदेश के इटावा में यूपी पुलिस के एक सिपाही पर एक महिला के द्वारा शादी का झांसा देकर महिला से नाजायज़ सम्बंध बनाने का आरोप लगाया था। आरोपी सिपाही सैफई थाने मे तैनात है, महिला ने आजमुख्यालय पहुंचकर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई थी जिसके बाद एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने पीड़िता की शिकायत पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इटावा जनपद के सैफ़ई थाने में तैनात यूपी पुलिस का आरक्षी संजय यादव पर एक महिला ने सालों तक शादी का झांसा देकर उसके साथ नाजायज सम्बंध बनाने और 3 बार दवाई खिलाकर गर्भपात करने का आरोप लगाया था। पीड़ित महिला ने आरोपी सिपाही ने महिला को मध्यप्रदेश के ग्वालियर जनपद में किराए पर मकान लेकर रह रही थी लगभग दो माह से सिपाही महिला से शादी करने के लिए मना करने लगा जिसके बाद महिला ने पुलिस से ही पुलिस सिपाही पर कार्यवाही करने के लिए गुहार लगाई थी। इटावा के सैफ़ई थाना क्षेत्र के हैंवरा गांव की रहने वाली है। जोकि कई दिनों से इटावा के पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही थी। जिसके चलती पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही थी। आज महिला इटावा एसएसपी बृजेश कुमार सिंह से मिलने पहुंची और उसने पुलिस के द्वारा उल्टा उसको व उसके परिजनों को धमकी देने का आरोप लगाया था। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने आज देर शाम सिपाही को निलंबित करते हुए उस पर मुकदमा दर्ज करने के लिए निर्देश दे दिए।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *