पंकज शाक्य

किशनी/मैनपुरी-    बेटी के बिधवा हो जाने पर ससुराल पक्ष के लोग उसकी कदर न करें तो मायके बाले उसकी मदद करते है। पर यहां एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें माता पिता ही अपनी बिधवा बेटी के दुश्मन बन बैठे।
समाधान दिवस के दिन क्षेत्र के गढिया छिनकौरा निवासी स्चि पत्नी सुग्रीव ने डीएम महेन्द्र बहादुर को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनके पति सुग्रीव उर्फ लालू पुत्र आशाराम जयपुर में नोकरी करते थे। वहीं उनकी मृत्यु होगई। बाद में उनके मातापिता उसे लेने जयपुर गये पर उन्होंने अपनी इच्छा से उनके साथ जाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि उनके पिता कमलेश पुत्र रामदुलारे व माता भूरीदेवी पत्नी कमलेश,ताऊ घनश्याम पुत्र मिट्ठू,भाभी अनीता पत्नी चन्द्रपाल निवासी पट्टी सकरावा कन्नौज ने उनका चार तोला सोने की जंजीर, चार अंगूठी, मंगलसूत्र, कानों के झाले, चांदी की पायलें आदि सामान चुरा कर लेगये। जब उन्होंने अपना जेबर मांगा तो उक्त लोग फोन पर उनके ससुर के साथ गालीगलोज तथा जान से मारने की धमकी देते है। डीएम ने थाना बेबर के प्रभारी निरीक्षक को प्रकरण की जांच कर समाधान कराने तथा जरूरत पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *