इटावा। जनपद के बसरेहर क्षेत्र के ग्राम दतावली में राठौर समाज के कार्यक्रम में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल ने राठौर समाज के लोगों से 2022 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनाने के लिए सभी जातियों को एक होना पड़ेगा तभी भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ पाएंगे।

उन्होंने कहा कि सर्व समाज के सहयोग से ही प्रदेश में भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंका जा सकता है उन्होंने कहा के वर्तमान में भाजपा सरकार के सभी काम हवा-हवाई हैं इस सरकार ने सिर्फ हवा में काम किये है जो जमीन पर दिखाई नही दे रहे। आज भाजपा जो अपने कामो का रिपोर्ट कार्ड पेश कर रही है वह सब समाजवादी पार्टी की देन है उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने पिछले साढे चार साल में सिर्फ समाजवादी पार्टी के कामों का उद्घाटन करने का काम किया है सपा सरकार के कामो का फीता काटने का काम किया है । उन्होंने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत में सरकार बनेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के विकास कार्य सिर्फ कागजों तक ही सीमित है पूरे प्रदेश में सड़कों में गहरे गहरे गड्ढे हैं आए दिन दुर्घटनाओं में हो रही हैं लोग मर रहे है खराब सड़को से रोज एक्सीडेंट हो रहे हैं और लोग मर रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार सपा सरकार में बनी सड़कों के गड्ढे तक भरने तक में नाकाम रही है उन्होंने कहा दुर्घटनाओं में भारी बढ़ोतरी आई है प्रदेश की जनता में हाहाकार मचा हुआ है किसान मजदूर छात्र नौजवान सब भाजपा सरकार से ऊब गए हैं हर वर्ग दुखी है। जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने इटावा में आयोजित भंडारे में भक्तों को प्रसाद वितरित किया

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *