पंकज शाक्य

बिछवां/-    थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी एक अधेड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह अवैध असलाह लहराते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होते ही थाना पुलिस सक्रिय हो गयी और आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की बात कह रही है।
बताते चलें कि रविवार को थाना क्षेत्र के गाँव धनमऊ निवासी एक अधेड़ बाबूराम पुत्र सनूलाल का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह अवैध असलाह लहराते हुए दिखाई दे रहे है। ये वीडियो दो दिन पूर्व का बताया जा रहा है। गाँव में उक्त अधेड़ का किसी से बिवाद हो गया था। तो तैश में आकर अधेड़ अवैध असलाह हाथ में लेकर लोगों को भयभीत करने लगा। तभी किसी ने उसके कारनामें को कैमरे में कैद कर लिया और वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष विदेश कुमार त्यागी का कहना है कि मामला सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी जानकारी आया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *