चुनावी साल होने की वजह से सियासी दल घोषणाओं में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। उत्तराखंड की राजनीति में अपना मुकाम बनाने में जुटी आम आदमी पार्टी के अलावा कांग्रेस भी घोषणाओं में जुटी है।  कांग्रेस से पूर्व सीएम हरीश रावत ही वादों और दावों की लिस्ट बनाने में लगे हैं।

दिल्ली की तर्ज पर आप ने उत्तराखंड में पहले 300 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा की।  सरकार बनने के छह माह में एक लाख नौकरी देने, बेरोजगारी भत्ता देने के साथ सरकारी व प्राइवेट सेक्टर में स्थानीय युवाओं के लिए 80 फीसद आरक्षण का वादा भी किया।

अलावा कई अन्य वादे भी हो चुके हैं। वहीं, अब हरदा ने फेसबुक के माध्यम से कहा कि हम चाहते हैं कि उत्तराखंड स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी के यूज में दूसरे राज्यों से आगे निकल सकें। डिजिटल के साथ कोरोना के दौर में यह बेहद फायदेमंद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *