इटावा – उत्तर प्रदेश के इटावा में उस समय हाहाकार मच गया। जब दिल्ली से कानपुर जा रही मालगाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। माल गाड़ी के पलटने से पास के गांव के बकरी चरा रहे लोग इसकी चपेट में आ गए और मालगाड़ी के नीचे दब गए। मालगाड़ी की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली वैसे ही मौके के लिए दौड़ दिया। गाड़ी के पलटने की सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को दी गई। तो आनन फानन में इटावा जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी समेत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां ने मौके के लिए दौड़ लगा दी। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य जारी कराया गया। जिसमें दबे एक बच्चे के मृत शरीर को बाहर निकाला गया। वहीं पांच अन्य लोगों को घायल अवस्था में निकाल गया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा के थाना वैधपुरा क्षेत्र के नवनिर्मित जिला जेल के पास महोली गांव के पास से होकर गुजर रही डीएफसीसी फ्रेंट कॉरिडोर रेल मार्ग पर एक दिल्ली से कानपुर जा रही मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रेल की पटरी के पास गांव महोली निवासी अपनी बकरियों को चरा रहे थे। जो मालगाड़ी के पलटते ही उसके मलबे में दब गए। मालगाड़ी के पलटने की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। वहीं इस हादसे की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। सूचना के बाद जिला प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ मौके के लिए दौड़ पड़ा। मौके पर पहुंचे जिला पुलिस और प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कर जारी किया। जिसमें मलबे के नीचे दबे अनुराग पुत्र दीवान सिंह उम्र 12 वर्ष, गौरव पुत्र शैलेन्द्र कुमार उम्र 9 वर्ष, सुमन पत्नी अर्जुन सिंह 50 वर्ष घायल हो गए। वहीं सचिन कुमार पुत्र राकेश कुमार उम्र 12 वर्ष की मृत्यु हो गई है।

अन्य दो लोगो को प्राइवेट एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। जिसकी जानकारी नही हो सकी है। बताया गया है कि अभी राहत और बचाव कार्य जारी है। जिसमें और लोगों के दबे होने की आशंका है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची डीएम और एसएसपी

हादसे की जानकारी होने के बाद इटावा की जिलाधिकारी श्रुति सिंह और वरिष्ट पुलिस अधीक्षक डॉ ब्रजेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए गए।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *