तरूण तिबारी बकेवर इटावा।
“एक कदम और फाउंडेशन” संस्था द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेव पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया,बैठक के बाद संस्था द्वारा अस्पताल परिसर की साफ सफाई के साथ गमलों सहित पौधे भेट किये गए
इस अवसर पर संस्था की निदेशक डॉ सौम्या त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता व पर्यावरण सरंक्षण से रोग स्वयं में दूर रहते है हमे ने केवल अपने घरों के आसपास सफाई रखनी चाहिए बल्कि आसपास के लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए ।
इस कार्य में संस्था की और से सौम्या त्रिपाठी,अनूप दुबे आदि मौजूद रहे , अधीक्षक डा0 गौरव त्रिपाठी ने संस्था के पदाधिकारियों सहित आये हुए सभी आगुन्तको का आभार व्यक्त किया ।फोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *