पंकज शाक्य

बिछवां/मैनपुरी-    थाना क्षेत्र के गांव हेम पुरा निवासी एक युवक ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके मोबाइल पर थाना क्षेत्र के गांव फर्दपुर निवासी एक युवक ने गलत फोटो डाल दिए। जिसका उसने विरोध किया, विरोध करने पर युवक ने पीड़ित के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मामले की तहरीर पीड़ित ने थाना पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर लेकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसे लिखा पढ़ी कर शांतिभंग में पाबंद करते हुए एसडीएम न्यायालय भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव हेम पूरा रोहित थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते रविवार को उसके फोन पर गांव फ़र्दपुर निवासी जनवेद कुमार पुत्र जमादार ने गलत फोटो डाल दिए। जब पीड़ित ने फोटो डालने का विरोध किया। तो जनवेद ने पीड़ित के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मामले की तहरीर पीड़ित ने थाना पुलिस को दी। पीड़ित की तहरीर पर थाने में तैनात उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह ने जन वेद कुमार पुत्र जमादार को गिरफ्तार कर लिया। जिसे लिखा पढ़ी का शांति भंग में पाबंद करते हुए एसडीएम न्यायालय भेज दिया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *