पंकज शाक्य

कुरावली/मैनपुरी। नगर के मोहल्ला कानूनगोयान में कलमनवीस मास्टर सट्टे की गद्दी का संचालन करा रहा है। सूत्र बताते है कि मास्टर सट्टाकिंग से महीनादारी भी बसूलता है। मास्टर का थाने में आना जाना रहता है इसलिए इसपर पुलिस सट्टे पर कार्रवाई नही कर पा रही है।
नगर के मोहल्ला कानूनगोयान में कई सालो से सट्टे की गद्दी लग रही है। बताया जाता है कि कलमनवीस मास्टर के दिशा निर्देशन में इस गद्दी का संचालन हो रहा है। कलमनवीस मास्टर का थाने में उठना बैठना है। जो थाने की हर हलचल पर निगाह रखता है। अगर थाने में सट्टे पर कार्रवाई की योजना तैयार की जाती है। तो मिनट से पहले सूचना सट्टा किंग के पास मास्टर के जरिए पहुंच जाती है। बताया जाता है कि इसके लिए मास्टर को सट्टे का काला धन्धा करने वाले लोगो के द्वारा रिश्वत भी दी जाती है। पिछले समय में जब सट्टा ऑनलाइन नही था तबकी तो तस्वीर बिल्कुल साफ है। तब कलमनवीस मास्टर के पास सट्टे की गद्दी चलाने वालो के यहां से नौ हजार रुपया महीना आता था। जो कुछ लोगो में बंट जाता था।

थाने में वरीयता मिलने पर ले रहा मजे

कलमनवीस मास्टर सट्टे की गद्दी के संचालन में लिप्त है। इस मास्टर का दिन में कई बार थाने में आना जाना लगा हुआ है। यह थाने में तीन से चार घंटे का समय विताता है। थाने की हलचल के बारे में सट्टे का काम करने वालो को वता देता है। इसलिए सट्टाकिंग इस मास्टर को देवता की तरह मानते है। मास्टर की बजह सट्टे की गद्दी को बल मिल रहा है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *