पंकज शाक्य

मैनपुरी – मंगलवार को जनपद मैनपुरी में आगरा रेंज के आईजी नवीन अरोरा पहुंचे। जहां पहुंचने के बाद उन्होंने शिकायत पेटिका को देखा। जिसमें एक चार माह पुराना शिकायती पत्र निकला। जिसे देखते ही आईजी ने अधीनस्थों को जमकर फटकार लगाई। जिसके बाद सख्त निर्देश दिए कि शिकायत पेटिका में आई शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए। यदि लापरवाही बरती गई तो लापरवाहाें पर कार्यवाही निश्चित है। वहीं पुलिस कार्यालय में दस्तावेज के रखरखाव में सुधार लाने के लिए भी कहा। जिसके बाद वह पुलिस लाइन सभागार पहुंचे। जहां पर पुलिस के जवानों ने उन्होंने सलामी दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा रेंज के आईजी नवीन अरोरा दो दिवसीय दौरे पर आए है। इस दौरान वह कईं थानों और चौकियों का निरीक्षण कर सकते है। आईजी का यह दौरा वार्षिक दौरा है। सर्किट हाउस में लंच के बाद क्षेत्राधिकारी सदर कार्यालय का निरीक्षण करेंगे। आईजी के दौरे के दौरान पुलिस प्रशासन एक दम अलर्ट मोड़ पर देखने को मिल रहा है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *