कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत  ने उत्तराखंड में छह महीने में एक लाख लोगों को नौकरी देने की घोषणा करने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा.

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ”बड़ा दावा किया गया कि 1 साल में एक लाख नौकरियां दी जाएंगी. सवाल है साढ़े सात साल इनको दिल्ली में सरकार चलाते हो गये हैं. साढे़ सात साल में केवल 6 हजार से कुछ ज्यादा पदों पर सरकारी नौकरियां निकाली व भर्तियां की हैं, जबकि दिल्ली का बजट उत्तराखंड से तीन गुना ज्यादा है.”

हरीश रावत ने आम आदमी पार्टी के नेता पर कटाक्ष करते हुए कहा, ”उत्तराखंड का बजट छोटा, वादा बड़ा. न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी. केवल चुनाव में बने रहने के लिए बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं.”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *