दिल्ली पुलिस ने एक पढ़े-लिखे और 5 स्टार होटल में अच्छी सैलरी पाने वाले एक शेफ को चैन स्नैचिंग में गिरफ्तार किया है। आरोपी हरीश उर्फ मोनू के पास से पुलिस ने महिलाओं से छीनी गयी 4 चैन भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम इस स्नैचर को पकड़ने के लिए बीते एक महीने से सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही थी, जिससे उन्हें पता चल सके कि आरोपी किस वक्त, किसी समय और किस जगह पर वारदात को अंजाम देता है। आखिरकार पुलिस को इन सीसीटीवी फुटेज व अन्य तरीकों से आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत हाथ लगा।

पुलिस को पता चला कि यह आरोपी यह आरोपी साकेत मेट्रो स्टेशन के पास और उसी से सटे पार्क, अंबेडकर नगर बस स्टैंड पर सुबह और शाम को वॉक पर निकलने वाली लड़कियों को अपना शिकार बनाता है। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

दरअसल, हरीश बड़े ही शातिर तरीके से चेन को झपटता और उसके बाद लोगों को चकमा देने के लिए खुद ही चिल्लाकर चोर-चोर पकड़ो बोलता हुआ फरार हो जाता था। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली पुलिस को ये शिकायतें मिल रही थी कि साकेत और एमबी रोड के आसपास पिछले कुछ दिनों से झपटमारी की वारदातें बढ़ी है। पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखी तो पता चला कि एक ही शख्स इन वारदातों को अंजाम दे रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *