टड़ियावां हरदोई — जनपद के थाना कोतवाली टड़ियावां में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राय सिंह यादव बीते कई महीनों से एक तरफा कार्यवाही व अन्य कई विवादों सहित फर्जी मुकदमें लिखने में चर्चित चल रहें थे।अभी हाल ही में बीते सप्ताह लखनऊ आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह के द्वारा जनपद के करीब दर्जन भर निरीक्षकों के गैर जनपद स्थानांतरण हुए थे। जिसके बाद भी एक तरफा कार्यवाही में माहिर इंस्पेक्टर राय सिंह यादव टड़ियावां थाना में ही रहकर अपराध व अपराधियों को बढ़ावा दे रहे थे। आईजी रेंज लखनऊ के निर्देश पर एसपी हरदोई ने तत्काल प्रभाव से कोतवाली टड़ियावां से इंस्पेक्टर राय सिंह यादव की रवानगी कर, निष्पक्ष कार्यशैली से चर्चित क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर वकील सिंह यादव को टड़ियावां थाना कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। वही 22 सितंबर बुधवार के दिन इंस्पेक्टर वकील सिंह यादव ने कोतवाली टड़ियावां का पदभार ग्रहण कर लिया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *