सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस चोटिल हो गए. स्टोइनिस की चोट ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों  की चिंता बढ़ा दी है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया स्टोइनिस की चोट पर अपडेट का इंतजार कर रहा है. स्टोइनिस आईपीएल के 14वें सीजन में दोबारा खेलते हुए नज़र आएंगे या नहीं इस पर भी स्थिति साफ नहीं हुई है.

स्टोइनिस की चोट कितनी गंभीर है यह स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा. चूंकि टी20 वर्ल्ड कप सिर्फ एक महीने बाद यूएई में ही खेला जाना है इसलिए ऑस्ट्रेलियाई टीम चिंता में आ गई है.

स्टोइनिस का चोटिल होना दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी अच्छी खबर नहीं है. दिल्ली कैपिटल्स भले ही प्लेऑफ में जगह बनाने से एक कदम दूर है लेकिन नॉकआउट के लिए स्टोइनिस टीम के अहम खिलाड़ी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *