मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए आईपीएल 2021 (IPL 2021) के दूसरे फेज की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ऐसे में वह बुधवार को कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) की टीम के खिलाफ मुकाबले से जीत के ट्रैक पर वापस लौटने की कोशिश करेगी. वह पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ यही प्रदर्शन जारी रखना चाहेगी.

अंकतालिका में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस चौथे स्‍थान पर है. उसने अबतक आठ मैच खेले हैं जिसमें से उसे चार मुकाबलों में जीत मिली है. कोलकाता नाइटराइडर्स आठ में से तीन मुकाबले ही जीत पाई है.

इस लीग के पहले फेज में दोनों टीमें आमने-सामने आई थी तो जीत मुंबई के नाम रही थी. सीजन के पांचवें मैच में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रोमांचक मुकाबले में 10 रन से हराकर इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की थी. मुंबई ने कोलकाता को 153 रनों का लक्ष्य दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *