बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) से ओटीटी पर डेब्यू करने वाले हैं. पिछले दिनों एक एड को अपने इंस्टा पर शेयर कर उन्होंने इसकी ओर इशारा किया था.

पहले एड की तरह नए एड में भी शाहरुख खान एक बार फिर बालकनी में ही खड़े नजर आ रहे हैं उनके साथ अभिनेता राजेश जैस भी खड़े हैं. इस पर जवाब मिलता है नहीं, फिर शाहरुख पूछते हैं कि तूने कॉल किया या नहीं, तो वो कहते हैं कि किया था लेकिन लगा नहीं. इसके बाद एक मैसेज की रिंग टोन बजती है और शाहरुख पूछते हैं मूवी या शो…और इसके बाद वो अटेंशन नहीं मिलने पर चिढ़कर राजेश के हाथ से फोन नीचे फेंक देंते हैं.

इससे पहले जो एड आया था उसमें शाहरुख खान अपनी फैन फॉलोविंग को इंजॉय करते दिख रहे हैं और पूछते है कि इतने फैंस होंगे किसी, इस पर राजेश कहते हैं कि सर अभी तो नहीं लेकिन आगे का पता नहीं क्योंकि सारे एक्टर्स अब डिज्नी हॉटस्टार पर हैं लेकिन आप नहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *