तनुजा बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री थीं जिन्होंने अपने जमाने की एक्ट्रेस की तरीका ही बदल दिया था. उन्होंने अपनी बिंदास एक्टिंग और खिलखिलाता चेहरे से दर्शकों के दिलों में अलग ही जगह बनाई.

उनकी मां शोभना समर्थ जानी-मानी एक्ट्रेस थी और पिता कुमार सेन समर्थ फिल्म डायरेक्टर थी. फिल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से तनुजा ने बहुत कम उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था, वो कई फिल्मों बतौर बाल कलाकार भी नजर आईं.

तनुजा की मां शोभना ने साल 1960 में उन्हें फिल्म ‘छैल छबीली’ से लॉन्च किया था. तनुजा काफी शरारती थी और अपने काम को लेकर कभी सीरियस नहीं होती थी. वो सेट पर काफी नखरे भी किया करती थीं.

इसके बाद तो तनुजा ने रो-रो कर बुरा हाल कर दिया. तनुजा रोते हुए अपनी मां के पास पहुंची. जब तनुजा ने सारी बात मां को बताई तो मां ने भी उन्हें जोरदार थप्पड़ दिया. क्योंकि उन्हें पता था कि वो कैसी हैं? इसके बाद शोभना रोती हुई तनुजा को दोबारा सेट पर लेकर गईं और कहा कि लीजिए अब सीन शूट कर लीजिए अब ये रो रही है. इसके बाद तनुजा ने परफेक्ट शॉट दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *