छोटे पर्दे का मशहूर टीवी शो ‘अनुपमा’ टीआरपी की लिस्ट में हर हफ्ते टॉप पर बना रहता है। हाल ही में शो ‘अनुपमा’ पर ‘किंजल’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस निधि शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपने ऑनस्क्रीन ‘ससुरजी’ वनराज के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस करती दिखाई दे रही हैं।

निधि शाह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो शो पर ‘ससुर जी’ का रोल निभाने वाले एक्टर सुधांशु पांड के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। यहां देखें वायरल हो रहा उनका ये वीडियो-

इस वीडियो को शेयर करते हुए निधि ने बेहद दिलचस्प कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा- ‘कभी-कभी सिर्फ व्यूअर्स और ऑडिएंस ही नहीं बल्कि एक्टर्स भी अपने किरदार भी भूलना चाहते हैं कि जो किरदार वो निभाते हैं, वो सिर्फ पर्दे के लिए है और खुद को रील से बाहर निकालकर असलियत से जोड़ना और मजे करना भी जरूरी है’। एक यूजर ने लिखा- ‘काव्या को बताना पड़ेगा’… वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- ‘भाई तेरे बेटे की बहू है, कुछ तो शर्म करो’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *