यमुना नदी में डूबे युवक के घर पहुँचकर वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने परिजनों को सांत्वना द
इटावा, यमुना तलहटी में रहने वाले श्यामवीर कुशवाहा गणेश विसर्जन के दिन यमुना नदी में डूब गए थे,उन्हें ढूंढने का कार्य चल रहा है कल तक उनका पता नहीं चला था, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सभासद शरद बाजपेयी ने सूचना मिलते ही उनके घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी एवं हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।
भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है, यमुना नदी में श्यामवीर कुशवाहा को ढूंढने का ऑपरेशन चल रहा है, परिजनों की हर सम्भव मदद की जायेगी, उन्होंने परिजनों को ढाढस बंधाते हुए कहा कि भगवान से यही प्रार्थना है कि वह श्यामवीर जी को सुरक्षित रखें, हम सभी आपके साथ है।
साथ में सेक्टर संयोजक अंकुर शर्मा, डॉ. डी.के. राहुल, बूथ अध्यक्ष शिव चंद्र तिवारी, मोनू तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *