नवीन पांडेय
कुसमरा। क्षेत्र के ग्राम नुनारी में एक युवक की डेंगू बीमारी की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी। युवक की मौत हो जाने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसे उपचार के लिए आगरा ले जा रहे थे।
नुनारी निवासी ब्रजेश तिवारी के 16 वर्षीय पुत्र प्रशांत को 5-6 दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए कुसमरा में एक निजी चिकित्सक को दिखाया। हालत में सुधार ना होने पर जब उसकी डेंगू की जांच कराई तो पॉजिटिव निकली। डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट की सूचना मिलते ही परिजन उपचार के लिए आगरा ले जा रहे थे, रास्ते मे उसकी मौत हो गयी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *