सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना पुलिस विभाग के एक सिपाही को भारी पड़ गया। बलिया के पुलिस अधीक्षक ने अनुशासनहीनता और समाज में असंतोष की भावना भड़काने आदि के आरोप में सिपाही को बर्खास्त कर दिया है।

सिपाही रवि यादव अपनी गतिविधियों को लेकर काफी चर्चित था। इससे पहले भी सपा कार्यालय पर पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल करने में निलंबित हुआ था।

पत्र में वेतन भत्ते आदि बढ़ाने के संबंध में एक लिखा था। पुलिसकर्मियों का वेतन बढ़ाने, आठ घंटे से अधिक ड्यूटी न कराने, उच्चाधिकारियों के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी आदि को लेकर सोशल मीडिया पर असंतोष की भावना उत्पन्न करने वाली पोस्ट की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *