दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शु्क्ला (Sidharth Shukla) के निधन बाद से उनकी खास दोस्त शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill) कहीं गायब सी हो गयी थी। न तो एक्ट्रेस कहीं सोशल मीडिया पर नजर आई और न ही उनसे जुड़ी कोई खबर सामने आई।

शहनाज़ गिल की पंजाबी अपकमिंग फिल्म का नाम ‘हौसला रख’ (Honsla Rakh) है और इसमें उनके साथ एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और एक्ट्रेस सोनम बाजवा भी नजर आएंगी।

एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हौसला रख’ का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में दिलजीत दोसांझ नजर बीच में नजर आ रहे हैं वही एक्टर के एक साइड शहनाज़ गिल हैं तो दूसरी ओर सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) नजर आ रही है। पोस्टर में दिलजीत दोसांझ की गोद में एक बच्चा भी दिखायी दे रहा है

इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने बताया है कि फिल्म का पहला ट्रेलर सोमवार यानी की 27 सितंबर को रिलीज होगा। इस पोस्टर के आउट होने से शहनाज़ के फैंस काफी खुश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *