बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) हाल ही में बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में नजर आई थीं. शो में एक्टर राकेश बापट (Raqesh Bapat) के साथ उनकी नजदीकियां देखने को मिली थीं.

जहां राकेश और शमिता एक रेस्‍टोरेंट के बाहर पर्सनल डिनर डेट के बाद स्पॉटिड हुए थे तो शनिवार को एक बार फिर दोनों एक साथ नजर आए. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में शमिता और राकेश रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किए गए. इस दौरान दोनों काफी हैप्पी मूड में दिखे और पैपराजी को देख पोज भी दिए. शमिता और राकेश के बीच नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं.

गौरतलब है कि राकेश और शमिता और दोनों ही बिग बॉस ओटीटी के टॉप 5 फाइनल कंटेस्टेंट्स में शामिल थे. जल्द ही शमिता ‘बिग बॉस 15’ में भी नजर आने वाली हैं. शो के दौरान इस जोड़ी को दर्शकों ने भी खूब प्‍यार दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *