अरूण दुबे भरथना

लॉयन्स क्लब का 41वां संस्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया,समारोह में आठ नए सदस्यों को दीक्षा दिलाई गई,साथ ही सीए उत्तीर्ण आस्था अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

नगर के मोहल्ला महावीर नगर में स्थित मां अम्बे पब्लिक स्कूल परिसर में लॉयन्स क्लब भरथना अध्यक्ष लॉयन्स आशीष चौधरी सोनी की देखरेख में  आयोजित क्लब के 41वें संस्थापना दिवस समारोह में जॉन चेयरपर्सन लॉयन्स राम मनोहर पोरवाल द्वारा आठ नए सदस्यों नितिन पोरवाल,सुनील पोरवाल,दीपक तिवारी,संतोष वर्मा,अंशु वर्मा,इमरान खान,रहीश वारसी अन्ना व रामू पोरवाल को क्लब के सिद्धांत से परिचित कराकर दीक्षा ग्रहण कराई गई।वही क्लब के एडमिनिस्ट्रेटर लॉयन्स राजीव शारदा द्वारा नगर के प्रमुख समाजसेवी देवकीनंदन अग्रवाल की पौत्री आस्था अग्रवाल पुत्री विनय अग्रवाल को प्रथम प्रयास में सीए की परीक्षा पास करने पर पट्टिका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

स्थापना दिवस समारोह में लायन शरद पोरवाल,लायन अखिलेश पोरवाल,लायन वीरेंद्र सिंह चौहान,लायन सुभाष गोयल,लायन कुलदीप यादव,लायन अरविंद चौरसिया,लायन सुनील शारदा,लायन अमित यादव,लायन सुमन पोरवाल,लायन अतुल वर्मा

लायन देवेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

समारोह का संचालन सचिव लायन अनुराग पोरवाल व कोषाध्यक्ष लायन सचिन कौशल द्वारा किया गया

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *