विश्व पर्यटक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है इस अवसर पर थाना सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित लायन सफारी घूमने आए पर्यटकों को भारत बंद होने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था । भारत बंद होने की वजह से समस्त जनपद में पुलिस द्वारा मुस्तैदी से शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु ड्यूटी की जा रही थी। पर्यटक के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना प्रभारी सिविल लाइंस श्री जीवाराम यादव द्वारा लायन सफारी पहुंचकर पर्यटकों को लायन सफारी में घुमाया गया । लायन सफारी देखकर पर्यटकों द्वारा इटावा पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *