शाहरुख खान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। अपने अभिनय की बदौलत शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान बनाई है। ये ही वजह है कि उनको इंडस्ट्री का किंग खान कहा जाता है। वो किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं।

इस वीडियो के कारण लोग शाहरुख खान को ट्रोल भी कर रहे हैं।  वीडियो में शाहरुख ब्लैक हुडी पहने हुए दिख रहे हैं और वो कैमरों से अपना चेहरा छुपाते हुए दिख रहे हैं। शाहरुख बेटे आर्यन के साथ दिखाई दे रहे हैं।

शाहरुख खान भी कैमरों को देखकर अपना चेहरा छिपा लेते हैं, जबकि उनसे फोटोज का निवेदन किया जाता है। शाहरुख के इस तरह से चेहरा छिपाने और पैपराजी की अनदेखी करने को लेकर आलोचना हो रही है और फैंस निराश हो रहे हैं।

शाहरुख का यह व्यवहार उनके फैंस को रूड लग रहा है, जिसके कारण कई लोग उनपर अपना गुस्सा भी निकाल रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब शाहरुख खान इतना भाव खा रहे हैं, तो उनके पीछे मीडिया क्यों पड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *