शिल्पा शेट्टी कि हंसती-खेलती जिंदगी में कुछ समय पहले भूचाल आ गया था. जब से उनके पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया गया था.  एक समय था जब दोनों के रिश्ते की चर्चा हर तरफ थी और अब यही रिश्ता शिल्पा के लिए जी का जंजाल बन गया है.

राज कुंद्रा के जेल जाने के बाद शिल्पा तमाम तरह के सवालों और शक के घेरे में आ गई थी. एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो राज के बारे में सवाल पूछे जाने पर शिल्पा इस कदर भड़क गई कि उन्होंने कहा – ‘मैं राज कुंद्रा हूं, मैं उसके जैसी दिखती हूं? नहीं, नहीं मैं कौन हूं’? इसके बाद उन्होंने आगे साफ किया कि एक सेलिब्रेटी के तौर पर उन्होंने ये सीखा है कि न शिकायत करो न सफाई दो (यू शुड नेवर कम्प्लेन एंड यू शुड नेवर एक्सप्लेन).

कुछ दिनों पहले राज कुंद्रा को 50000 रुपए के बांड पर बेल मिली है. राज कुंद्रा के जेल से बाहर आने के बाद शिल्पा ने एक बहुत ही इमोशनल मैसेज लिखा जिसमें उन्होंने कहा – ‘हम सभी ने सुना है कि दुख हमें मजबूत बनाता है और हम अपनी कठिनाइयों से सीखते हैं. यह सच हो सकता है, लेकिन उतना आसान नहीं जितना हम सोचते हैं..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *