सुबोध पाठक

जसवंतनगर(इटावा)। क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग किशोरी के साथ गांव के ही एक 25 वर्षीय युवक द्वारा पिछले सात माह से अनेकों बार दुष्कर्म किए जाने के बाद बालिका को गर्भ ठहर गया। गर्भवती होने का पता चलने पर किशोरी के पिता ने कोतवाली जसवंतनगर में मामला दर्ज कराया है।

बताते हैं कि उक्त बालिका के घर में शौचालय न होने के कारण वह प्रतिदिन नाले की तरफ शौच को जाती थी । इसका फायदा उठाते गांव के ही युवक ने उसकी नादानी का फायदा उठाते उसके साथ अवैध संबंध स्थापित कर लिए। पिछले सात माह से वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित बालिका की मां ने बालिका का पेट उभरा देख शक किया। बालिका से पूछताछ की तो उसने सारी घटना मां को बतायी। उसकी मां ने पिता को बताई। उन्होंने चिकित्सक के पास जाकर बालिका का चेकअप कराया । इसके उपरान्त बालिका के पिता ने कोतवाली जसवंतनगर में गांव के युवक विवेक पुत्र धर्म सिंह उर्फ करूं के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया है।

कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नितेंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है । दो बार नामजद युवक के घर दबिश दी जा चुकी है परंतु वह अब तक हाथ नहीं लगा है। नामजद को पुलिस खोजने में जुटी है । शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में धारा 376 तथा पास्को एक्ट आदि में मामला दर्ज किया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *