जसवंतनगर। पुलिस ने रात्रि के समय कचौरा रोड नहर पल के समीप एक युवक को 20 क्वार्टर देसी शराब बरामद कर उसे एक्साइज एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

विवरण के अनुसार कोतवाली जसवंत नगर पुलिस रात्रि गश्त पर थी तभी पुलिस को पता चला कि कचौरा रोड पर नहर पुल के पास एक व्यक्ति बेचने के लिए देसी शराब के क्वार्टर लेकर जा रहा है। इस पर पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए उसे कचौरा रोड नहर पुल के समीप गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसने अपना नाम अर्जुन पुत्र सुनील मोहल्ला कंजड़ कॉलोनी जसवंतनगर बताया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *