ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैया

कंचौसी।औरैया कंचौसी चौकी क्षेत्र के गांव कंचौसी गांव में एक ही रात में हुई चार घरों में लाखों की चोरी का दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी खुलासा न होने से ग्रामीण दहशत में हैं। पीड़ित ने चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की है।गांव निवासी दुर्गेश दोहरे परिवार सहित घर की छत पर सो रहे थे रात्रि में चोरो ने घर की पीछे की दीवार से घुसकर चोरो ने नकद 27000 रुपये व लाखो के जेवर पार कर दिए थे। गांव निवासी सुभाष चन्द्र के घर से 35000 रुपए नकद पार कर दिए थे।इसी गांव के वेदप्रकाश, अरविंद त्रिवेदी के घरों में चोरी की घटना हुई थी। घटना के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी चोरी का खुलासा न होने से पीड़ित परिवार परेशान है। उन्होंने पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग की है। इस संबंध में कंचौसी चौकी इंचार्ज चन्द्रिकप्रसाद ने बताया पुलिस की पुलिस की दो टीमें गठित की गई है।जल्द चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *