कन्नौज। प्रदेश कांग्रेस कमेंटी के महासचिव शरद मिश्रा ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है क्योंकि उसको अपने विकास कार्यों को बताने के लिए करोड़ो रूपये विज्ञापन के लिए खर्च करने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि साढ़े चार साल में विकास कार्य हुआ होता तो जनता को इसका लाभ पहुँचता लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिससे जनता पूरी तरह असंतुष्ट है और आने वाले विधानसभा चुनाव में बेतहाशा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसान समस्या, रसोई गैस, पेट्रोल डीजल में मूल्य वृद्धि को लेकर जनता भाजपा सरकार को सबक सिखायेगी।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने मंत्रीमंडल विस्तार में अपनी सरकार में सात मंत्री शामिल किए है जो सरकार बचाने का अंतिम प्रयास हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह प्रयास सफल नही होगा। जनता जातिवाद, धर्मवाद से ऊपर उठकर विकास को वोट देगी। श्री मिश्र ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस सर्वधर्म समभाव में विस्वास करती है। योग्यता के आधार पर सभी को भागीदारी सुनिश्चित करने का काम करती है।
2022 के चुनाव में कांग्रेस के पास सरकार बनाने की चाभी रहेगी और कांग्रेस पूरे प्रदेश में हर जगह टक्कर देती नजर आयेगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ही 2022 के चुनाव में चेहरा होंगी और उन्ही के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जायेगा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *