प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। विश्व पर्यटन दिवस एवं ऑनलाइन चित्र प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। राजकीय पुरातत्व संग्रहालय में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पुरातन संपदा बचाओ समिति के सहयोग से प्रश्न उत्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आयुषी दुबे प्रथम, स्नेहा शर्मा द्वितीय, अनमोल दुबे तृतीय व रिशल कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इसके अलावा आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता में ग्रुप ए में आदेश कुमार प्रथम, अतिशा भट्टाचार्य द्वितीय, आकांक्षा पाल तृतीय को पुरस्कृत किया गया। ग्रुप बी में उन्नति यादव प्रथम, शताक्षी दीक्षित द्वितीय व आपिया दानिश को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि होमगार्ड कमांडेंट चंदन सिंह रहे। पत्रकार विकास अवस्थी, अंजली दुबे ने स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर पुरूस्कृत किया। संचालन संग्रहालय अध्यक्ष दीपक कुमार ने किया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *