प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। नगर के मोहल्ला चिरैयागंज स्थित काशीराम कॉलोनी के समीप धार्मिक स्थल पर शिवलिंग को अराजकतत्वों द्वारा हटाने की घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की नगर ईकाई तत्काल सक्रिय हुई और कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुँच कर कोतवाली प्रभारी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का कहना है कि यद्यपि पुलिस ने शिवलिंग बरामद कर स्थापित करा दिया है लेकिन इसे अब विधिविधान पूर्वक पूजा के बाद स्थापित कराया जाये।
इस मौके पर उमेश बाजपेयी जिला संयोजक बजरंग दल, पंकज मिश्रा जिला सहमंत्री, मिलन शुक्ला नगर अध्यक्ष, शैलेन्द्र त्रिपाठी नगर उपाध्यक्ष, आकाश चक्रवर्ती, अभिनव गुप्ता, गोविंद कश्यप, शानू पटवा आदि मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *