फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया।
थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक मोमराज सिंह उप निरीक्षक प्रवीण कुमार रिक्रूटी कांस्टेबल अक्षय त्यागी उमेश कुमार वाहन चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान तेज गति से मोटरसाइकिल आई। प्रमोद दो युवक सवार थे। पुलिस ने बाइक रोकने का इशारा किया। इसको देख बाइक सवार युवक लौटकर भागने लगे।
पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवारों को पकड़ लिया। थाने लाकर उनसे पूछताछ की। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के नाम सोनू प्रजापति पुत्र पन्नालाल तथा मोनू पुत्र रामसहाय बताया है। दोनों थाना रसूलपुर के क्षेत्र नींबू वाले बाघ के रहने वाले हैं।
पुलिस ने उनके पास से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। उन्होंने पुलिस को बताया मोबाइल फोन उसके साथी राजकुमार व बॉबी ने बिल्टी गढ़ चौराहे के समीप ऑटो में सवार एक लड़की से छीना था। बॉबी ने मोबाइल फोन उसे बेचने के लिए दिया था।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *