करन मेहरा और निशा रावल टेलीविज़न के खास कपल्स में गिने जाते थे. इनके प्यार और रिश्ते की मिसाल दी जाती थी. हालांकि इस साल मई में इनकी कहानी में एक बहुत ही बुरा मोड़ आया जब दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े इस कदर बढ़ गए कि बात पुलिस और कोर्ट कचहरी तक पहुंच गई.

इस साल मई में करन मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया था जिस कारण करन को गिरफ्तार कर लिया गया था. हालांकि कुछ ही दिनों में उन्हें बेल मिल गई.

इंटरव्यू में करन ने बताया कि फिलहाल इस मामले में उन्हें एंटीसिपेटरी बेल मिल गई है. उन्होंने कहा कि अब वे और उनका परिवार सुरक्षित हैं. महीनों की लड़ाई के बाद वे यहां तक पहुंचे हैं. करन ने आगे कहा कि उनके और उनके परिवार पर झूठा इल्जाम लगाया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *