अरूण दुबे भरथना

घर के पिछवाड़े की दीवार फांदकर घुसे बदमाश सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर चम्पत हु।ग्रहस्वामनी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की।

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंगूपुर गांव की बीना देवी के अनुसार उंसके पति दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नॉकरी करते है,वह बच्चो सहित गांव स्थित मकान में रहती है,मंगलवार की रात को जब वह बच्चो सहित घर में सो रही थी,उसी दौरान अज्ञात बदमाश घर के पिछवाड़े बनी करीब 10 फुट ऊंची दीवार फांदकर घुस आए और संदूक खोलकर उसमें रखे सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमकी,दो अंगूठी,चांदी की दो जोड़ी पायले,एक करधनी चोरी कर ले गए।पीड़िता के अनुसार घटना की जानकारी नींद से जागने पर कमरे में जाकर हुई जहां रखा संदूक खुला व सामान बिखरा पड़ा दिखा।घटना स्थल का डायल 112 पुलिस ने मौका मुआयना किया।

वही घटना की जानकारी होने पर घर वापस आए पीडिता के पति नंद किशोर ने बताया कि अज्ञात बदमाश लगभग सवा लाख कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए।घटना के संबंध में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।

फ़ोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *