नवीन पांडेय
: कुसमरा। थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम परसुरामपुर में लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो मामला फर्जी पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पूंछतांछ शुरू कर दी है।
बुधवार की देर रात्रि 112 पुलिस को सूचना मिली कि बदमाशों ने चौकी कुसमरा के गांव परसुरामपुर गांव के पास किशनी निवासी अंशू गुप्ता से मारपीट कर रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला कुछ और ही निकला। पुलिस ने वहाँ मौजूद चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान लूट का मामला फर्जी निकला। पकड़े गए लोगों ने बताया कि सूचना देने बाला युवक चार दिनों से गांव में आ रहा था, हम लोगों के साथ गांजे का नशा कर एक लड़की से मिलने की जिद कर रहा था। लड़की से ना मिल पाने के बाद उसने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दे दी। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लूट की झूठी सूचना देने बाला व चार युवक परसुरामपुर से हिरासत में लिए गए हैं। पूंछतांछ चल रही है। सभी पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *