उन्नाव। सदर कोतवाली थाने में भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर पर आईपीसी 153 और आईटी एक्ट में दर्ज मामले में उन्नाव जिला सत्र न्यायालय ने सुनवाई की तारीख 4 अक्टूबर 2021 तक बढ़ा दी है।
इससे पहले भी तत्काल सुनवाई की तारीख कई बार आगे बढ़ाई जा चुकी है। पिछली सुनवाई में जिला सत्र न्यायाधीश हरवीर सिंह छुट्टी पर भेज दिए गए थे। मंगलवार को मामले में हरवीर सिंह की अदालत में ही सुनवाई हुई।
मामले पर सरकार ने इस बार भी अपना जवाब दाखिल नहीं किया। लिहाजा सरकार को आईटी एक्ट पर 4 अक्टूबर 2021 को जवाब देने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्नाव के पुलिस कप्तान अविनाश पांडेय को जिला अदालत में तलब किया गया है।

अर्जून तिवारी उन्नाव संवाददाता

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *