उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) के फजलगंज में शनिवार सुबह बस डिपो के पास एक दुकान में तीन लोगों की हत्या (Murder) कर दी गई. तीनों के शव एक रस्सी में बंधे पाए गए हैं. इनमें एक युवक, महिला और बच्चे के शव हैं.

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. वारदात के बारे में सुराग लगाने के लिए मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है. एक साथ दो हत्‍याओं ने पुलिस के लिए बड़ी चुनौती पेश की है.

इससे पहले शुक्रवार को ने सरेशाम समाजवादी युवजन सभा कानपुर देहात के जिला उपाध्यक्ष हर्ष यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. ताबड़तोड़ फायरिंग से सब्जी मंडी में दहशत फैल गई. इस बीच, आरोपी सपा का झंडा लगी सफारी कार से फरार हो गया. घटना में आरोपी शिवेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि आरोपी सपा का जिला सचिव ग्रामीण है. कानपुर जिले में एक के बाद आपराधिक वारदातों से पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में मर्डर की दूसरी बड़ी वारदात हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *