मुंबई में समुद्र में क्रूज पर हो रही कथित हाई प्रोफाइल रेव पार्टी पर NCB चीफ एसएन प्रधान ने कहा है कि कई बड़े लोग इसमें शामिल हैं। हम इसकी जांच कर रहे हैं। ड्रग्स कहां से आई, इसकी जांच की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। बॉलीवुड के कई लोग इसमें शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि कार्रवाई रेड से पहले ही शुरू हो गई थी और बाद में भी कार्रवाई होगी। ये कार्रवाई 2 हफ्ते तक चली कड़ी कार्रवाई का नतीजा है। हमने खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई की। पार्टी के आयोजको समन किया गया है। शिप के मैनेजमेंट को भी समन किया गया है। कोई भी इसमें शामिल पाया जाएगा तो उस पर कार्रवाई होगी।

इस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से पूछताछ हो रही है। उनके अलावा अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धामेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर और गोमित चोपड़ा से भी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आर्यन को गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था।

उनसे जो सूचना मिली है उसके आधार पर आगे छापेमारी की जाएगी। हमें मुंबई में काम करते रहना है। आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले एक साल में 300 से ज्यादा छापेमारी हुई होगी। यह जारी रहेगा चाहे विदेशी नागरिक शामिल हों, फिल्म उद्योग या अमीर लोग शामिल हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *