बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपनी सबसे अच्छी दोस्त मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ-साथ अपनी पूरी गर्ल गैंग के साथ बहुत ही स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं. इनकी घूमते हुए और पार्टी करते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. फैन्स भी इनकी दोस्ती को काफी पसंद करते हैं.

इंस्टाग्राम पर मलाइका ने मैचिंग टीज में अपनी और करीना की एक तस्वीर को रीपोस्ट किया. ये तस्वीर 2019 की है जब मलाइका अपनी दोस्त करीना के रेडियो शो ‘व्हाट वीमेन वांट’ सीजन 1 के एक एपिसोड की शूटिंग के लिए गई थीं.

वहीं इससे पहले करीना इस हफ्ते इनाया नौमी खेमू के बर्थडे बैश में नेहा धूपिया और सोहा अली खान के साथ पोज देती हुई नजर आई थीं, जबकि उनके बच्चे इनाया की बर्थडे पार्टी में एक साथ खेलते दिखे थे.

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना बहुत जल्द लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ दिखाई देंगी. फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है. और ये वैलेंटाइन्स डे 2022 पर रिलीज होने वाली है. इसके अलावा करीना एकता कपूर के साथ एक फिल्म को को-प्रोड्यूस भी कर रही हैं. इसका निर्देशन हंसल मेहता करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *