टॉलीवुड अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) की आगामी बहुभाषी फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa) 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। सुकुमार द्वारा निर्देशित, यह फिल्म आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन की चोरी की घटनाओं पर आधारित है।

अभिनेता फहद फासिल फिल्म में एक नेगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता नवीन यरनेनी और मैथरी मूवी मेकर्स के वाई. रविशंकर संयुक्त रूप से कहते हैं, ‘हमारा प्रयास मनोरंजन प्रदान करने और दर्शकों के लिए एक नाटकीय रिलीज के अनुभव को यादगार बनाने की दिशा में निर्देशित है। ‘

भारतीय सिनेमा में ऐसी कहानी की खोज नहीं की गई है। हम अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के प्रशंसकों के साथ रिलीज की तारीख साझा करने के लिए उत्साहित हैं।’पुष्पा: द राइज’ मुत्तमसेट्टी मीडिया के सहयोग से मैथरी मूवी मेकर्स के येर्नेनी और रविशंकर द्वारा निर्मित है। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *