टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है में ‘अक्षरा बहू’ का किरदार निभाने से लेकर कसौटी जिंदगी की में ‘कोमोलिका’ तक हिना खान ने अपना बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों पर एक गहरी छाप छोड़ी है. कुछ महीनों पहले ही उनके पिता, मोहम्मद असलम खान का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था.उस व्कत हिना कश्मीर में शहीर शेख के साथ एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रही थीं.

हिना ने हाल ही में अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है. पहली बार पिता के बिना बर्थडे मनाने पर हिना ने उनके लिए एक खास नोट लिखा है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पिता की कब्र की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि, “आज आपकी राजकुमारी का जन्मदिन है, पिताजी, ये मेरा पहला जन्मदिन है जब आप शारीरिक रूप से मेरे साथ नहीं हो. ये वो जगह है जहां मुझे सबसे अधिक शांति महसूस हुई!

बता दें कि अपने बर्थडे पर हिना अपने पिता के कब्र पर गई थीं. उन्होंने आगे लिखा कि, “मैं यहां हूं.. कुछ मीटर दूर खड़ी हूं..हमेशा करीब..हमेशा आपसे जुड़ी हुई हूं. आशा है कि आपको मेरे जन्मदिन के फूल पसंद आए होंगे जैसा हर बार होता था…आशा है कि मेरा प्यार आप तक पहुंचे.. मैं हमेशा के लिए आपकी सबसे मजबूत लड़की हूं.. मैं आपसे प्यार करती हूं पिताजी और मैंने आज आपको हर चीज में बहुत याद किया..#MyHeroForever.”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *