दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की बड़ी बेटी सबा अली खान  भले ही फिल्मों से दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. सबा अक्सर अपने भतीजे इब्राहिम, तैमूर, जेह और भतीजी सारा की अनदेखी तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं.

हाल ही में उन्होंने अपने सबसे छोटे भतीजे जेह से बहन सोहा अली खान की बेटी इनाया नौमी खेमू के बर्थडे पार्टी में मुलाकात की थी. सबा ने ये फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है.

जिसमें वो जेह को अपनी गोद में लेकर खड़ी हैं.और जेह उनकी कान की बालियों को खींच रहे हैं. इसके बाद सबा कान से बाली निकाल कर जेह को दे देती हैं. और जेह कहीं और देखने लगते हैं.

इस फोटो के साथ कैप्शन में सबा ने जेह के साथ हुई बातचीत को भी लिखा हैसबा सोहा की बेटी इनाया से भी बहुत प्यार करती हैं. उन्होंने इनाया के बर्थडे पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि, हैप्पी बर्थडे, माई जान. खुश रहो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *