पिछले काफी समय से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाली हैं. इतना ही नहीं, ये भी खबरें उड़ रही थीं कि ‘बिग बॉस 15’ के मेकर्स ने रिया को शो में हिस्सा लेने के लिए हर हफ्ते 35 लाख की मोटी फीस की भी पेशकश की है.

कुछ समय पहले ही रिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मुझे यकीन है कि मेरे बारे में अफवाह उड़ रही है कि मैं टीवी शो ‘बिग बॉस’ में हिस्सा ले रही हूं. ये सिर्फ इस बात को क्लियर करने के लिए है कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है. मैं ‘बिग बॉस’ का हिस्सा नहीं हूं. लव एंड लाइट रिया चक्रवर्ती’.

आपको बता दें कि पिछले साल यानी 2020 में बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के अचानक निधन के बाद से रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में आई थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *