ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैया

फफूंद औरैया
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तुर्कीपुर पर भाजपा मीडिया विभाग की जिला कार्यशाला का आयोजन जिला मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्र के संयोजन में हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता मा०संजय चौधरी जी व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मा०श्री श्रीराम मिश्रा जी रहे। कार्यशाला में श्री चौधरी ने बताया कि भाजपा एक ऐसी पहली पार्टी है जो बिन भेदभाव हर वर्ग के लिए कर रही है । उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा मोदीजी एवं योगी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को मीडिया के माध्यम से जनजन तक पहुंचाए जिससे पार्टी की नीतियों को लोगों तक सरलता से पहुंचाया जा सके । इस मौके पर जिला आईटी सह संयोजक रजत दीक्षित, औरैया विधानसभा आईटी संयोजक विमल पाण्डेय , भाजयुमों जिला मीडिया प्रभारी अमित तिवारी, मंडल फफूंद मीडिया प्रभारी गोपाल कृष्ण मिश्रा,दिव्यापुर मंडल प्रभारी अजय बाथम,औरैया नगर मीडिया प्रभारी राहुल सेंगर ,अजीतमल मंडल मीडिया प्रभारी सत्यम दुबे,औरैया देहात मण्डल मीडिया प्रभारी जयबीर निषाद सहित सभी मंडलों एवं मोर्चों के मीडिया प्रभारी मौजूद रहे ।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *